11 September 2005

आखिर हमें क्या कठिनाई है ?

० हिन्दी में हस्ताक्षर करने में हमें क्या कठिनाई है ?
***
० जब हिन्दी में पता लिखे हमारे व्यक्तिगत पत्र भारत में एक प्रान्त से दूसरे प्रान्त में पहुँच जाते हैं तो कार्यालय के पत्रों पर हिन्दी में पता लिखने में हमें क्या कठिनाई है ?
***
० जब हम कार्यालय में बातचीत हिन्दी में कर सकते हैं तो सरकारी काम हिन्दी में करने में हमें क्या कठिनाई है ?
***
० जब लेखन सामग्रियों का व्यय सरकार वहन करती है तो इस द्विभाषी रूप में छपवाने में हमें क्या कठिनाई है ?
***
० जब कार्यालय में सभी संसाधन उपलब्ध हों तो हमें हिन्दी पत्रों का जवाब हिन्दी में देने में क्या कठिनाई है ?
***
० जब हिन्दीभाषी राज्यों की सरकारें अपना सारा राजकीय कार्य हिन्दी में करती हैं तो उनके साथ पत्र -व्यवहार हिन्दी में करने में हमें क्या कठिनाई है ?
***
० जब राजभाषा अधिनियम, 1963 की धारा 3(3) को लागू करना आवश्यक है तथा इसमें किसी भी प्रकार की छूट नहीं है तो सभी संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद ऐसा करने में हमें क्या कठिनाई है ?
***
० जब सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए सरकार सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराती है तथा उत्तीर्ण होने पर कई पुरस्कार प्रदान करती है तो इसे अपनाने में हमें क्या कठिनाई है ?
***
० राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को मजबूत बनाने में राजभाषा के योगदान को स्वीकार करने में हमें क्या कठिनाई है ?
***
(साभार : इस्पात भाषा भारती, अक्तू०-दिस० 1999)
***

0 Comments:

Post a Comment

<< Home